स्वतंत्रता के बाद का भारत
Q1. आजादी के समय भारत में कुल कितनी देशी रियासतें (Princely States) थीं? (a) 542 (b) 562 (c) 565 (d) 500 Ans. (c) Solution: आधिकारिक तौर पर भारत में 565 रियासतें थीं, जिनमें से 562 रियासतों ने भारत में शामिल होने का निर्णय लिया। इन रियासतों ने भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 40% हिस्सा घेर रखा था। Q2. रियासतों के एकीकरण के लिए 'रियासती विभाग' (States Department) का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया था? (a) जवाहरलाल नेहरू (b) सरदार वल्लभभाई पटेल (c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (d) वी.पी. मेनन Ans. (b) Solution: 5 जुलाई 1947 को सरदार पटेल की अध्यक्षता में इस विभाग का गठन हुआ। वी.पी. मेनन को इस विभाग का सचिव बनाया गया था। इन दोनों की जोड़ी ने ही एकीकरण का ब्लूप्रिंट तैयार किया था। Q3. 'इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेसिबल' (Instrument of Accession) क्या था? (a) व्यापारिक समझौता (b) रियासतों के भारत में विलय का कानूनी दस्तावेज (c) कश्मीर के लिए विशेष कानून (d) सीमा निर्धारण की संधि Ans. (b) Solution: यह वह कानूनी दस्तावेज था जिस पर हस्ताक्षर करके किसी रियासत का राजा अपने राज्य को भारतीय संघ का ...